खनन वाहन दुर्घटना पीड़ितों से मिले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, हर संभव मदद का दिया आश्वासन
संजीव कश्यप

भगवानपुर। ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के इब्राहिमपुर मसाई गांव में खनन से भरे वाहनों की चपेट में आने से दिसंबर माह में हुई दुर्घटनाओं में मृतकों के परिजनों से मिलने आज उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत पहुंचे। उनके साथ पूर्व राज्य मंत्री सुबोध राकेश, मंडल अध्यक्ष रीता सैनी, जय भगवान सैनी, श्यामवीर सैनी सहित अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता मौजूद रहे।
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर उन्हें सांत्वना दी और इस दुख की घड़ी में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने तथा आवश्यक मदद उपलब्ध कराने के लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
इससे पूर्व, दो दिन पहले सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पार्टी की युवा नेता दिवंगत स्वर्गीय अमित सैनी के आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की।
घटना को लेकर क्षेत्र में शोक का माहौल है, वहीं जनप्रतिनिधियों की संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवारों को संबल मिला है।




