E-Paper

सुभासपा युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष ने डीएम आवास पर आत्मदाह की दी चेतावनी

मुख्यमंत्री ,कमिश्नर डीआईजी और डीएम को ईमेल से दी सूचना

कंदरा गांव निवासी सु भा स पा युवा नेता अभिषेक उपाध्याय, दबंगों से तंग आकर प्रशासनिक अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार
नहीं मिला न्याय , तो दी आत्मदाह की चेतावनी

अहरौला।थाना क्षेत्र के फूलपुर तहसील अंतर्गत कंदरा गांव निवासी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय ने तीन माह से जमीनी मामले मे दबंगों से परेशान हो कर आत्मदाह करने की धमकी दी है।इस संबंध में उन्होंने शुक्रवार को मुख्यमंत्री से लेकर आजमगढ़ के मंडलायुक्त डीआईजी और डीएम को ईमेल भेज कर तीन दिन का समय दिया है।

मुख्यमंत्री और जिले के प्रशासनिक अधिकारियों को ईमेल द्वारा प्रेषित पत्र में सुभासपा प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक उपाध्याय का कहना है कि कंदरा गांव में उनके पूर्वजों के नाम से बटवारा शुदा आबादी की जमीन और पुराना मकान है।तीन माह पूर्व जब वे जानवरों के लिए पशुशाला व उक्त जमीन की चहारदीवारी करने गया तो गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा उसे रोक दिया गया।तभी से वे अधिकारियों के यहां चक्कर काट रहे।अभिषेक उपाध्याय का यह भी कहना है कि राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा उक्त प्रकरण की जांच की जा चुकी है फिर भी प्रशासन उन दबंगों के आगे असहाय है।सरकार में रहते हुए भी दबंग उनको और परिवार को लगातार गाली दे रहे और जमीन पर चहारदीवारी नहीं बनाने दे रहे।वह अधिकारियों के यहां चक्कर काट काट कर निराश हो गया है और मानसिक रूप से परेशान है।हाल में ही दो दिन पहले वह अपनी चारदीवारी का निर्माण शुरू भी किया तो दबंगों ने ईट पत्थर चलाकर काम को रोकवा दिया।जिसमे उनके पिता अशोक उपाध्याय की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।प्रेषित ईमेल में अभिषेक उपाध्याय ने यह भी कहा कि यदि तीन दिन के अंदर हमारे प्रकरण का निराकरण नहीं किया गया तो वह जिलाधिकारी आजमगढ़ के आवास के सामने आत्मदाह कर लेंगे।इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर अशोक कुमार का कहना है आत्मदाह की चेतावनी मेरे संज्ञान में नहीं है। जमीनी मामले का प्रकरण है यदि ऐसा है तो प्रकरण गंभीर है जो भी न्यायोचित होगा कार्यवाही होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!