
अहरौला। क्षेत्र के ग्राम कोठा सारैन स्थित मैदान में भव्य अंडर आर्म क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता मिथिलेश सिंह उर्फ पिंटू सिंह ने फीता काटकर किया। कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं के लिए आवश्यक है खेल से अनुशासन, टीम भावना और जीत-हार को स्वीकार करने की सीख मिलती है। ग्रामीण स्तर पर इस तरह के टूर्नामेंट प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।”
टूर्नामेंट के दौरान मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता था। एक-दूसरे से बेहतर प्रदर्शन की होड़ में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी तालियों और उत्साहवर्धन के साथ मैच का भरपूर आनंद लिया।
इस अवसर पर संतोष सिंह, सुरेंद्र चौबे, चंद्रशेखर सिंह, विनय सिंह, शक्ति सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


