E-Paperयूपी

इंडियन गैस एजेंसी पर पूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई एजेंसी को कराया सीज 

614 सभी प्रकार गैस सिलेंडरों की पाई गई कालाबाजारी

गैस एजेंसी की जांच के कारवाही करते अधिकारी

अहरौला। थाना क्षेत्र के इंडेन गैस एजेंसी लेदौरा पर बीते शुक्रवार को पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने जांच के बाद भारी अनियमितता मिलने पर पूरी एजेंसी को सीज कर यहा के उपभोक्ताओं को तहबरपुर इंडेन गैस एजेंसी से अटैच कर दिया है। यह कार्रवाई जिला अधिकारी व पूर्ति विभाग के निर्देश पर की गई शुक्रवार को लेदौरा इंडेन गैस एजेंसी पर अचानक पूर्ति विभाग के क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा, पूर्ति निरीक्षक इंद्रजीत प्रताप कोयलसा, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तृतीय अवधेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई पहले एजेंसी के स्टॉक व आपूर्ति व अन्य रजिस्टरों की गहनता से जांच की गई जिसमें समन्वय ना मिलने पर पूर्ति विभाग के अधिकारियों के द्वारा इंडियन आयल के अधिकारियों को भी एजेंसी पर अनियमितता की सूचना दी जिस पर मौके पर इंडियन ऑयल के विक्रय अधिकारी प्रिंसप्रभात मौके पर पहुंच गए उनके साथ पूर्ति विभाग की टीम के द्वारा स्टाक सहित भरे व खाली घरेलू व कामर्शियल व 5 किलो. छोटे सिलेंडर की जांच की करवाई देर रात तक चलती रही जांच में भारी गडबडी निकल कर सामने आयी टीम के द्वारा जिलाधिकारी को सूचना भेजी गई डीएम के निर्देश पर क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी अहरौला कृष्ण कुमार मिश्रा के द्वारा शनिवार को एजेंसी के संचालक विनोद कुमार यादव गोदाम प्रभारी लालमन यादव सहित अन्य स्टाफ के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया जांच में मौके पर सभी प्रकार के भरे सिलेंडर 615 होने चाहिए थे लेकिन भरे सिलेंडर 523 ही मिले इसी तरह रजिस्टर में भी स्टॉक रजिस्टर में अक्टूबर 2025 के बाद कोई प्रविष्टि अंकित नहीं की गई थी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कृष्ण कुमार मिश्रा ने बताया कि पाया गया कि सहसंचालिका श्रीमती पार्वती देवी पत्नी विनोद यादव के सहयोग से सभी प्रकार के 614 सिलेंडरों की कालाबाजारी की गई है। भरे व खाली सभी सिलेंडर को तहबरपुर स्थित चकमाल इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक फकरे आलम को सुपुर्द दी गई है लेदौरा के ग्राहकों को तहबरपुर इंडेन गैस सर्विस पर अटैच किया गया है।

थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया की क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी के द्वारा तहरीर दी गई है और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है।

जांच के बाद सीज हुई इंडेन गैस लेदौरा एजेंसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!