E-Paperयूपी

खेत में मिला राष्ट्रीय पक्षी मोर का शव, सांप के हमले की आशंका

फुलवरिया ग्राम सभा के मिश्रौलिया गांव का मामला, वन विभाग ने मोर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

 

राष्ट्रीय पक्षी मोर के शव को सम्मान के साथ ले जाते वन विभाग के आला अफसर

अहरौला। रविवार को क्षेत्र के फुलवरिया ग्राम सभा के अंतर्गत मिश्रौलिया गांव में राष्ट्रीय पक्षी मोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से ग्रामीणों में चर्चा का विषय बन गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी शशिभूषण तिवारी के खेत में मोर मृत अवस्था में पाया गया।मोर के मरने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर वन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मोर को नए कपड़े में सुरक्षित रखकर अहरौला पशु अस्पताल ले गए।क्षेत्रीय अधिकारी ज्ञान प्रकाश वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया मोर के शरीर पर किसी प्रकार की चोट का स्पष्ट निशान नहीं दिखाई दे रहा है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।वहीं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब ग्रामीण और खेत के मालिक मौके पर पहुंचे तो वहां एक कोबरा सांप भी दिखाई दिया, जो लोगों की भीड़ और आवाज सुनकर वहां से भाग गया। ग्रामीणों का अनुमान है कि सांप ने मोर की गर्दन में लिपटकर उसे मार दिया होगा, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
फिलहाल वन विभाग की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!