मूलधन और ब्याज चुकाने के बाद भी साहूकार ने महिला को नहीं दिए जेवर
पीड़िता सर्राफा व्यवसायी की दुकान और घर का लगा रही चक्कर

अहरौला। थाना क्षेत्र के मड़ना बाजार में प्रीतम सोनी पुत्र राजेंद्र की सर्राफा की दुकान है जहां से एक महिला ने 4 साल पहले मांग टीका, चैन व अंगूठी गिरवी रखकर ₹40000 ब्याज पर लिया था। पीड़िता चंद्रकला पत्नी कन्हैया अतरौलिया थाना क्षेत्र के पचरी गांव की निवासिनी और मडना मे मायका है 2022 में पैसों की जरूरत होने पर चन्द्रकला ने मायके मडना मे प्रीतम सोनी के यहां नवंबर 2022 को मांग टीका चैन व अंगूठी गिरवी रखकर ₹40000 लिया था पीड़ित चंद्रकला ने बताया कि हमने उनका मूलधन ₹40000 व ब्याज 7500 हजार रुपए टोटल 40750 उनको दे दिया किंतु वे मेरा जेवर वापस नहीं किया लगातार उनके यहां दौड़ने के बाद भी वह जेवर नहीं दिए पीड़ित चंद्रकला का कहना है तब मैंने 7 जुलाई 2025 को अहरौला थाने में तहरीर दी और पुलिस मामले कुछ समय मे वापसी की तारीख देकर सुलह समझौता करा दिया इसके बाद भी समय पर जेवर नही दिया लगभग चार बार अहरौला थाना में तहरीर देकर चुकी हूं किंतु हर बार समझौता करा दिया गया और मेरा जेवर देने का समय निर्धारित कर दिया जाता लेकिन आज तक मुझे मेरा आभूषण वापस नहीं दिया गया है हर बार पुलिस सर्राफा व्यवसायी प्रीतम सोनी से साठ गाठ कर समझौता करा देती । आज थक हार कर मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत किया है पैसा लेने के बाद भी मेरा जेवर मुझे नहीं दिया गया सर्राफा। द्वारा दी गई रशीद भी है।
इस संबंध में थाना अध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि फिलहाल हमारे सामने है प्रकरण नहीं आया था अगर महिला ने ऑनलाइन किया है तो भी मामला थाने पर आएगा और आने के बाद उसे जांच कर न्याय दिलाने का काम होगा।
