बिहारराज्यलोकल न्यूज़

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरा मल्लाह टोला के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिका सम्मानित

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरा मल्लाह टोला के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सहित शिक्षक-शिक्षिका सम्मानित

ख़बर / कुमार संदीप
16 मार्च 2026 के दिन जिले में संचालित विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरा मल्लाह टोला के प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, सहायक शिक्षक अनिल कुमार एवं शिक्षिका अनिता कुमारी को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित प्रधानाध्यापक अजीत कुमार शिक्षक अनिल कुमार, शिक्षिका अनिता कुमारी को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

प्रधानाध्यापक अजीत कुमार ने कहा कि इस सम्मान से वे स्वयं को अत्यंत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय परिवार एवं अपने माता-पिता को दिया।

सहायक शिक्षक व शिक्षिका ने भी इस उपलब्धि पर ईश्वर एवं कार्यक्रम आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

यह सम्मान विद्यालय के लिए गर्व का विषय है और अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी।

Kumar Sandeep

बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत सिमरा गांव का एक सामान्य परिवार में जन्मा एक युवा साहित्यकार, विद्यार्थियों का गुरू, व अपने अभिभावक का संस्कारी संतान।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!