E-Paper

रैली निकाल सङक सुरक्षा पर किया जागरूक

रैली निकाल सङक सुरक्षा पर किया जागरूक

राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर रैली निकालकर जन मानस को किया जागरूक

अहरौला। शुक्रवार को राजकीय महिला महाविद्यालय, समदी में सड़क सुरक्षा सप्ताह के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली निकाली गयी। राष्ट्रीय सेवा योजना के एकदिवसीय कार्यक्रम के तहत सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. महेंद्र प्रकाश के उद्बोधन के साथ आरंभ हुई। रैली में बताया गया बताया कि सड़क सुरक्षा जागरूकता समाज के लिए बहुत ही जरूरी है। पूरे विश्व में सबसे अधिक सड़क दुर्घटना वाले देश में भारत का भी स्थान है। दो पहिया व चार पहिया वाहन चालक को सड़क पर चलने के नियम की सामान्य व विशेष जानकारी जरूरी है अन्यथा दुर्घटना की संभावना तीव्र हो सकती है। बिना हेलमेट व सीट बेल्ट लगाये वाहन चालकों को जागरूक किया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी व सड़क सुरक्षा प्रभारी डॉ. राकेश कुमार यादव ने रैली का नेतृत्व किया तथा स्वयंसेविकाओं ने नागरिकों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. कंचन यादव, डॉ. जमालुद्दीन अहमद, डॉ. प्राणनाथ सिंह यादव, डॉ. प्रज्ञानंद प्रजापति, अनिल कुमार तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!