सर्पदंश से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की मौत

अहरौला। थाना क्षेत्र के कोर्राघाटमपुर में बीते गुरुवार रात रसोई में खाना बनाते समय एक महिला को साप ने काट लिया परिजन महिला को इलाज के लिए जौनपुर के एक अस्पताल भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह में महिला की मौत हो गई। कोर्राघाटमपुर निवासिनी नीलम मौर्य (38) पत्नी रामबचन मौर्य गुरुवार की रात में रसोई में भोजन पका रही थी उसी समय सांप ने महिला के पैर में काट लिया जानकारी होने पर पहले तो लोग झाड़फूक करने लगे हालत गंभीर होने पर जौनपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां शुक्रवार की सुबह महिला की मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना अहरौला पुलिस को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया है महिला के एक पुत्र और तीन पुत्रिया हैं घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है।