साहित्य

भारतरत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल

एस के कपूर "श्री हंस"

जयंती 31 अक्टूबर 2025(राष्ट्रीय एकता दिवस) पर विशेष 
।। 1।।
भारत के लौह पुरुष
सरदार पटेल नाम था।
भारत में रियासतों को
मिलाना उनका काम था।।
भारत प्रथम उप प्रधान
मंत्री भारत रत्न थे वह।
राष्ट्र के लिए समर्पण ही
उनका अभियान था।।
।। 2 ।।
केवडिया गुजरात में बनी
मूर्ति विश्व की सबसे बड़ी।
सरदार वल्लभभाई के दम
पर भारत की इमारत खड़ी।।
उस लौह पुरुष की जयंती
पर उनको शत – शत नमन।
जिसने भारत की आज़ादी
के लिए थी लड़ाई लड़ी।।

।।एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!