साहित्य

भगवा

रंग नहींं है केवल भगवा, केशर रंग उड़ाता भगवा,
रंग बसंती चोला भगवा, राष्ट्र पुरोहित है ये भगवा।
त्याग और बलिदानी भगवा,वीर शहीदी रंग है भगवा,
माँ का बंधन खोला भगवा,देश धर्म उन्नायक भगवा। पावक रंग है धरता भगवा,अरि हिय को दहलाता भगवा,
भारतभारति का रक्षक है भगवा, रिपुओं का ये भक्षक भगवा।
दुष्टों का यमराज है भगवा, संतो का धर्मराज है भगवा,
धर्म-ध्वजा व मान बिन्दु ये राष्ट्र का अभिमान है भगवा।
अम्बर में लहराता भगवा, हरि का ये पीताम्बर भगवा,
हनु को उर बैठाता भगवा,अर्जुन रथ लहराता भगवा।
ओम् ज्योति सम्पूरित भगवा, हिरण्य गर्भ है पावन भगवा,
ताप त्रयी हरता है भगवा, भक्तों का त्रिगुणायक भगवा।
यहीभवानी तलवार है भगवा,राणा का जयघोष है भगवा,
वरदायी झनकार है भगवा ,चौहानी टनकार है भगवा।
बंदति मातृभूमि ये भगवा,राष्ट्र भक्त हरसावें लख भगवा,
आर्यों का अभिमान है भगवा, आर्यभूमि आदर्श है भगवा।
भ संज्ञित उर्जा पुंज है भगवा,ग प्रत्यय गमनशील है भगवा,
भग संयुत भगवान है भगवा, वा युत हो वरणीय है भगवा।
भव भय भंजन करता भगवा,भव का पोषण करता भगवा,
ऋषियों का प्रतिपोष्य है भगवा,देशधर्म प्रतिमान है भगवा।
रश्मि रथी आते उदयांचल,उर्मिल ऊषा झलकाते भगवा ,
केशर -अबीर से पवनदेव भी, नील गगन को रंगते भगवा।
तरुशिखा पर छाती है केशर,स्वर्णमयी हो जाती है भगवा ,
अस्ताचल दिशि को जाते दिनकर, से सादर सहजाती भगवा।
🙏”जयति जय हो,जय हो भगवा ,जय हो, जय हो , जय हो भगवा”
✍️ चन्द्रगुप्त प्रसाद वर्मा “अकिंचन ” गोरखपुर
चलभाष-९३०५९८८२५२

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!