साहित्य

धन त्रयोदशी

आशी प्रतिभा

धन संपन्नता ,आरोग्यता बनी रहे
धनवंतरी और लक्ष्मी जी कि हम
शुभ दिवस पर आराधना करते हैं।

शुभ प्रतीक बनाकर, पूजित करे,
सभी ईश्वर का आवाहन करते हैं
त्रयोदशी को धन कुबेर की पूजा करते हैं।।

अवतरित हुए थे धनवंतरी प्रभु
लेकर ,आरोग्यता , अमृत कलश
हम शुभता और स्वास्थ्य की मनोकामना करते हैं।।

धन के लिए ना कोई तरसे
राजा क्या रंक सभी पर धन बरसे
ऐसे मनोभाव से हम प्रार्थना करते हैं।।

सकारात्मक सुख समृद्धि आए
घर भर से सभी बीमारियां दूर रहे
धनवंतरी से हाथ जोड़ हम विनती करते हैं।।

शुभ त्रयोदशी के दिन ही हम
पौराणिक कथाओं के अनुसार
भगवान श्री धन्वंतरि की पूजा करते हैं।।

©आशी प्रतिभा (स्वतंत्र लेखिका)
मध्य प्रदेश, ग्वालियर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!