—
गोवर्धन पूजा करो, शुद्ध करो परिवेश।
गोसंवर्धन से करो, उन्नत अपना देश।
—
अन्नकूट के दिवस पर, करो अर्चना आज।
गोरक्षा से हो सबल, पूरा देश समाज।।
—
श्रीकृष्ण ने कर दिया, माँ का ऊँचा भाल।
इस अवसर पर आप भी, बन जाओ गोपाल।।
—
गौमाता से ही मिले, दूध-दही, नवनीत।
सबको होनी चाहिए, गौमाता से प्रीत।।
—
गइया के घी-दूध से, बढ़ जाता है ज्ञान।
दुग्धपान करके बनें, नौनिहाल बलवान।।
—
कैमीकल का उर्वरक, कर देगा बर्बाद।
फसलों में डालो सदा, गोबर की ही खाद।।
—
गंगा-गइया का रखो, आप हमेशा ध्यान।
बन्द कसाईघर करो, कहलाओ इंसान।।
—




