
भेजे वफा पैगाम हमने हैं दिले अरमान बन।
कुर्बानियों की राह पर तू नेक दिल इंसान बन।
तू साहसी सूरज बने मत डर किसी तूफान से,
रक्षा करें हम देश की हम लौह की चट्टान बन।
सपने सभी साकार कर दे त्याग निज हित को मनुज,
गौरव बढ़े निज देश का दमके सदा अभिमान बन।
नफरत मिटे छोड़ो सभी दुर्भावना बस प्रेम हो,
अब विश्व गुरु भारत बने इंसान की पहचान बन।
मेरा सुमन यह देश है भारत निराला विश्व में,
आगे बढ़े जग साथ हो हर एक का सम्मान बन।डाॅ सुमन सुमन मेहरोत्रा
मुजफ्फरपुर, बिहार


