
राज-पाट छोड़कर
वनकीओर चले श्रीराम
पीता की आज्ञा को
आदर से स्विकार किये श्रीराम
वनवासियों के बीच
स्नेह भाव से रहे श्रीराम
ऋषि-मुनियों की समस्या का
समाधान किये श्रीराम
राक्षसों के तांडव का
सही उपचार किये श्रीराम
लंका पति रावण का
सपरिवार संहार किये श्रीराम
मर्यादा में रहकर
सभी कार्य किये श्रीराम
धरती को दुराचारियों से
मुक्त किये श्रीराम
रामराज्य की स्थापना
लौटकर किये श्रीराम
विनोद कुमार सीताराम दुबे शिक्षक भांडुप मुंबई महाराष्ट्र
संस्थापक इन्द्रजीत पुस्तकालय सीताराम ग्रामीण साहित्य परिषद सामवन्ती ग्राम महिला विकास मंडल जुडपुर मड़ियाहूं जौनपुर उत्तर प्रदेश




