
1
अब यह दीया विश्वास का
जलाए रखना।
ऊर्जा उमंग उत्साह सदा
जगाए रखना।।
यह दीपक की लौ अब
बुझने न पाए।
यूँ ही प्रेम भाव सबसे अब
बनाए रखना।।
2
दीपावली ने दिया संदेश
तम मिटाने का।
चीर कर अंधकार को
प्रकाश बुलाने का।।
मानवता प्रेम का उजियारा
हर ओर फैलाओ अब।
काम करना अब सत्य को
न्याय दिलाने का।।
3
प्रकाश की किरण के आगे
अंधेरा निकलता नहीं।
सच का उजाला झूठ से
कभी गिरता नहीं।।
सदियों से चक्र चलता
चला आया है।
सूर्य के आते ही अंधकार
कभी टिकता नहीं।।
एस के कपूर ‘श्री हंस”
बरेली



