झारखंड

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखंड इकाई की अक्टूबर माह की गोष्ठी संपन्न

वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच झारखण्ड इकाई की गोष्ठी संस्थापकआदरणीय नरेश नाज जी के सानिध्य में मंच की महासचिव निर्मला कर्ण की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।
मुख्य अतिथि वनकाम उड़ीसा इकाई की उपाध्यक्ष आदरणीया नाहिदा शाहीन जी रहीं।संगीता सहाय ने मुख्य अतिथि एवं अन्य प्रतिभागियों का स्वागत किया उसके बाद पुष्पा पाण्डेय के द्वारा मंत्रोच्चारण किया गया एवं सीमा सिन्हा मैत्री ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। फिर सभी ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया।रश्मि सिन्हा ने दीपावली की शुभकामना संदेश देते हुए शानदार संचालन किया ।
सुमिता सिन्हा, विभा वर्मा वाची, बिंदु प्रसाद रिद्धिमा, डाॅ उर्मिला सिन्हा, पूनम वर्मा, रेणु बाला धार, रिम्मी वर्मा, प्रीता अरविन्द, पुष्पा पाण्डेय, सुनीता अग्रवाल, मोनिका प्रसाद, रंजना वर्मा उन्मुक्त, उमा सिन्हा, सीमा सिन्हा मैत्री, अर्पणा सिंह, सुनीता श्रीवास्तव ‘जागृति, रश्मि सिन्हा, संगीता सहाय, नाहिदा शाहीन जी एवं निर्मला कर्ण ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी।गोष्ठी में हर रंग के रचनाओं की प्रस्तुति हुई । अंत में प्रदेश अध्यक्ष संगीता सहाय ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!