
**
आपका व्यक्तित्व ही आपकी पहचान बन जाता है।
आपका कृतित्व ही आपका सम्मान बन जाता है।।
**
अच्छी संगत जरूर जीवन में अच्छा ही रंग पाता है।
आपकी अच्छी सोच को आपका साथ-संग ही लाता है।।
आपका दृष्टिकोण आपका जीवनअभियान बन जाता है।
आपका व्यक्तित्व ही आपकी पहचान बन जाता है।।
**
आपकी जीवन की हर समस्या निदान जीवन के पास है।
मत आत्म विश्वास को खोना यही जीवन की आस है।।
आपकी कार्यशीलता ही आपका सुपरिणाम बन जाता है।
आपका व्यक्तित्व ही आपकी पहचान बन जाता है।।
**
सफल व्यक्ति कभी भी समय अनादर नहीं करते हैं।
असफलता हाथआती जब वक्त काआदर नहीं करते हैं।।
जब उलझने बढ़ाते नहीं तो जीवन आसान बन जाता है।
आपका व्यक्तित्व ही आपकी पहचान बन जाता है।।
**
रचयिता।।एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली।।



