आराधिका साहित्यिक मंच की 52 वीं काव्य गोष्ठी संपन्न

आराधिका साहित्यिक मंच (पंजी.) के तत्वावधान में 15 नवंबर’ 2025 को 52 वीं भव्य आभासी काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जो 4:00 बजे से रात्रि लगभग 07: 30 बजे तक निरंतर गतिमान रहकर भव्यता के साथ संपन्न हुई।
काव्यगोष्ठी का शुभारंभ वरिष्ठ कवि सुनील कुमार सिसोदिया की वाणी वंदना से हुआ। तत्पश्चात संस्थापिका डा. निधी बोथरा जैन ने संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया।मंच उपाध्यक्ष डा. ओम ऋषि भारद्वाज ने मंच उद्बोधन के साथ सभी पदाधिकारियों, उपस्थित कवियों/कवयित्रियों, सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग, शुभेच्छा और संयुक्त प्रयासों की सराहना के साथ शुभकामनाएं दी। सलाहकार डा. अनीता बाजपाई ने उपस्थित कवियों कवयित्रियों का अभिनन्दन करते हुए बधाइयां शुभकामना दी।
तत्पश्चात् काव्य पाठ का सिलसिला शुरू हुआ। लगभग 40 कवियों कवयित्रियों ने अपनी मनमोहक, उल्लासपूर्ण, प्रेरक प्रस्तुतियों से काव्य गोष्ठी को ऊँचाइयों तक पहुंचाया। डा. अनीता बाजपेयी , डा. निधी बोथरा जैन ने कुशल मंच संचालन के द्वारा काव्यगोष्ठी को ऊँचाइयाँ प्रदान की।
आयोजन को सफल बनाने में मंच के पदाधिकारियों / वरिष्ठ कवियों कवयित्रियों का सराहनीय योगदान रहा। सभी पदाधिकारियों और शुभचिंतकों की सक्रिय, गरिमामयी उपस्थिति से आयोजन को सफल बनाने में सफलता प्राप्त हुई।
और अंत में डा. निधी बोथरा जैन ने अतिथियों, साहित्यकारों का आभार, धन्यवाद ज्ञापित किया । जबकि वरिष्ठ कवि खालिद हुसैन सिद्दीकी ने भव्य काव्य गोष्ठी के विराम की घोषणा की।




