साहित्य

बाल दिवस मनाते थे हम

सुखदेव शर्मा एडवोकेट

पाठशाला में पढ़ने जाते थे हम।
खुशी खुशी बाल दिवस मनाते थे हम।।
पीएम प्रथम भारत के चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाते थे हम।
फूल दिवस से शुरू श्रद्धांजलि सभा सफेद कवूतर उड़ाते थे हम।।
उन्नीस सौ चौवन में प्रथम बार मनाया गया बाल दिवस।
बच्चों और उनके कल्याण का दिन है बाल दिवस।।
मासूम चेहरों चमकती आंखों में भारत के भविष्य का बाल दिवस।
कम निवेश में ज्यादा लाभ का बाल दिवस।।
पालन पोषण का स्नेही सुबोध सहज सरल बाल दिवस।
बच्चों के अधिकारों की रक्षा का विकास शिक्षा कल्याण जागरूकता का बाल दिवस।।
बच्चों का हो उज्जवल भविष्य।
खेलकूद सांस्कृतिक गतिविधियों का विद्यालय में आयोजन का है दिवस।।
इस तरह मनाते थे हम बचपन में बाल दिवस।
पाठशाला में पढ़ने जाते थे हम बाल दिवस मनाते थे हम।।

सुखदेव शर्मा एडवोकेट कवि जिला बदायूं उत्तर प्रदेश स्वर दूत संख्या 9105301728

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!