यूपी
डाॅ. व्रजलता मिश्र अन्तर्राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान हेतु चयनित

झांसी \ प्रज्ञा हिन्दी सेवार्थ संस्थान ट्रस्ट, फिरोजाबाद द्वारा दिनांक 30 सितम्बर 2025 को प्रकाशित विज्ञप्ति के अनुसार झाँसी की हिन्दी तथा बुन्देली की वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. व्रजलता मिश्र को अन्तर्राष्ट्रीय प्रज्ञा सम्मान 2025 के पुरस्कार तथा अलंकरण हेतु चयनित किया गया है । इसमें साहित्य , कला और समाज- सेवा से जुड़े 24 चयनित प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा । इन्हें यह पुरस्कार तथा सम्मान “श्रीमती रामदुलारी स्मृति कवयित्री चम्पा गीतश्री अलंकरण 2025” नाम से हिन्दी काव्य के क्षेत्र में चयनित श्रेष्ठ गीत – संग्रह “मन की रागिनी” हेतु डॉ. ज्योत्स्ना शर्मा (आगरा) द्वारा दिनांक 14-15 फरवरी 2026 को बाबूजी मनोहरसिंह यादव सभागार ,आई वी इण्टरनेशनल स्कूल , फिरोजाबाद (उ.प्र.) में प्रदान किया जाएगा l


