
धर्म ध्वजा फहराये अवध में धर्म ध्वजा फहराये ।
भगवा रंग की महिमा अजब है ।
भक्ति के रंग का त्याग गजब है।।
श्री राम धुन गाये अवध में धर्म ध्वजा फहराये ।
दस और बीस की लंबी पताका ।
मंदिर शिखर पर जम रहा बांका ।।
वायु वेग लहराये अवध में धर्म ध्वजा फहराये ।
राम लला का यह मंदिर सुंदर ।
सांवली सूरत विराजी है अंदर ।।
दिव्य नव्य भव्य कहाये अवध में धर्म ध्वजा फहराये ।
आ नर इन्द्र ने नमन बिछाये ।
मंगल गीत सुजन सब गाये ।।
योगी आदित्य सजाये अवध में धर्म ध्वजा फहराये ।
कोविदार तरू अरू सूर्य विराजे ।
सूर्य वंश का शौर्य शुभ साजे ।।
मक्खन के मन भाये अवध में धर्म ध्वजा फहराये ।
डा राजेश तिवारी मक्खन
झांसी उ प्र




