
**
एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।
एक आशीर्वाद जीवन आयाम बदल देता है।।
**
निर्भय वही रहता जो भी सत्य की शरण में है।
वही सही शिक्षा जो आचरण के वरण में है।।
आपका कर्म आपका नाम ही बदल देता है।
एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।।
**
आदर आशीर्वाद संस्कार सब अनमोल होते हैं।
व्यक्तित्व की उच्चता लिए यह अमोल होते हैं।।
आपका संवाद परिस्थिति अंजाम बदल देता है।
एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।।
**
अपनी गलती स्वीकार करना श्रेष्ठता का मानदंड है।
व्यक्ति की विनम्रता ही उसकी श्रेष्ठता का मापदंड है।।
आपके शब्दों में भरा अहंकार पैगाम बदल देता है।
एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।।
**
आपकी वाणी आपकी एक अनमोल पूंजी है।
यों जान लो कि सफलता की एक कुंजी है।।
विनम्र व्यवहारआपकेअंत को सुखी विश्राम देता है।
एक प्रणाम कई परिणाम बदल देता है।।
**
रचयिता।।एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली।।




