साहित्य

जानलो एकदिन विश्वनायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा

एस के कपूर "श्री हंस"

**
जानलो एकदिन विश्व नायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।
विश्व शान्ति का एक परिचायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।।
**
भारत महान कहलाता संस्कार संस्कृति सहयोग कारण।
शांति से रहता भारत कभी नहीं करता युद्ध अकारण।।
अपनी नीति कारण जन-जन नायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।
जानलो एकदिन विश्व नायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।।
**
चाल चरित्र और चेहरा भारत का विश्व अनुकरण करेगा।
भारत की पहल पर विश्व आतंकवाद निराकरण जनेगा।।
तीसरी बड़ीअर्थव्यवस्था सुखदायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।
जानलो एकदिन विश्व नायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।।
**
परमाणु ऊर्जा को विनाश नहीं बल्कि उत्पादन मेंआएगा।
यदि जरूरत नभजलथल में सौ ऑपरेशन सिंदूर लाएगा।।
संपूर्ण मानवता के लिए फलदायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।
जानलो एकदिन विश्व नायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।।
**
सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत विश्व में मिसाल बेमिसाल है।
वेद पुराण गीता रामायण की भी अनूठी संस्कारी ढाल है।।
सोने की चिड़िया सा नायक कमाल मेरा हिंदुस्तान बनेगा।
जानलो एकदिन विश्व नायक मेरा हिंदुस्तान बनेगा।।
**
रचयिता।।एस के कपूर “श्री हंस”
बरेली।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!