यूपी

कादम्बरी सम्मान 2025 से अलंकृत हुए प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अर्जुन गुप्ता गुंजन

संस्कारधानी जबलपुर के शहीद स्मारक सभागार में दिनांक 22 नवम्बर 2025 को लब्ध-प्रतिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक‌ संस्था‌ कादम्बरी‌ द्वारा आयोजित अखिल भारतीय साहित्यकार-पत्रकार सम्मान समारोह में प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अर्जुन गुप्ता गुंजन को कादम्बरी सम्मान ‌स्व. श्रीमती शांता देवी‌ शर्मा सम्मान (छंद विधा) से अलंकृत किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में संस्कृति और संस्कारों की आभा से दीपित समाज सापेक्ष सृजनात्मक अवदान के परिप्रेक्ष्य में इन्हें इस विशिष्ट सम्मान से अलंकृत किया गया। संस्थाध्यक्ष आचार्य भगवत दूबे तथा महासचिव राजेश पाठक‌ प्रवीण के सानिध्य में उन्हे कादम्बरी सम्मान से विभूषित किया गया।

वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी, प्रयागराज, उ.प्र., के संस्थापक अध्यक्ष तथा छंदगुरु डॉ अर्जुन गुप्ता ‘गुंजन’ हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य कवि, निबंधकार, गीतकार, कथाकार, समीक्षक तथा समालोचक हैं। आप “संचेतना के स्वर” (त्रैमासिक साहित्यिक ई-पत्रिका) के संपादक हैं। आपकी प्रकाशित पुस्तकें हैं – नवोन्मेष, सुरमयी साँझ, नीले गगन के तले, गीत गाया पत्थरों नें (प्रकाशनाधीन)। आकाशवाणी इलाहाबाद में काव्य कौमुदि कार्यक्रम तथा टी.वी. चैनेल “टेन न्यूज़ लाइव” (गीताश्री) में आपने उत्कृष्ट प्रस्तुति दिया है।

आपको अनेक साहित्यिक मंचीय तथा विश्वविद्यालय स्तरीय सम्मान प्राप्त है। वर्ष 2025 में डॉ अर्जुन गुप्ता गुंजन को कबीर कोहिनूर सम्मान, राष्ट्र विभूति सम्मान तथा कादम्बरी सम्मान से अलंकृत किया गया है। कादम्बरी सम्मान से सम्मानित होने पर नीदरलैंड से डॉ ऋतु शर्मा नंनन पाण्डे, चीन से वरिष्ठ साहित्यकार हरप्रीत सिंह पुरी, सूरीनाम से कारमेन, शिक्षाविद् डॉ पूनम सहाय, प्राध्यापक डॉ संध्या प्रजापति, सिफ्सा लखनऊ से श्री राजेश बांगिया, कल्पकथा साहित्य संस्था के पदाधिकारी, वागीश्वरी काव्य निर्झरिणी के महासचिव हरीश सिंह भदौरिया, संस्थापक दुर्गादत्त मिश्र बाबा व लगभग सभी सक्रिय सदस्यों नें तथा फिजिक्स प्राध्यापक रेनू शर्मा, एडवोकेट अजिता सिंह, नेहा शर्मा, पूजा काशीनाथ ‌मुट्ठे, सोनाली अवसरमोल, सुधा त्रिपाठी, अंबिका कुशवाहा अम्बी, ललिता शुक्ला, रजनी प्रभा, शिवानी स्वामी, दीप्ति शुक्ला तथा अन्य अनेकों गणमान्य साहित्य साधकों नें डॉ अर्जुन गुप्ता गुंजन को बधाई प्रेषित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!