
प्रेम तो इक सफ़र सुहाना है
प्यार में यूं चले ही जाना है।।//१//
खून पानी से सींचना धरती
वतन पे यूं भी मिट जाना है।।//२/)
जिन्दगी का सफर कठिन लगता
फ़िर भी यारों मंज़िल को पाना है।।//३//
देश प्यारा शहीद है हुए है
मेहनत से हमें कमाना है।।//४//
वक़्त देता सितम हमें फ़िर भी
ख़ुद का मौका यही से पाना है।।//५//
हौंसला रख चले सदा मिलकर
मुस्कुराकर गले लगाना है।।//६//
झूठ को छोड़ दो मुहब्बत में
दिल मिले यार सच दिखाना है।।//७//
कनक




