साहित्य सोम संगम की उत्तराखंड इकाई ने आयोजित किया कवि सम्मेलन

उत्तराखंड राज्य इकाई द्वारा साहित्य सोम संगम सीतापुर के पटल पर, एक बेजोड़ बेमिसाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। शान्ति राणा शान्ति ने तथा पुष्पा जोशी प्राकाम्य ने बहुत सुन्दर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित किया।

कवि सम्मेलन का शुभारंभ सीतापुर सोम संगम की केन्द्रीय कार्यकारिणी इकाई की महासचिव राजलक्ष्मी मिश्रा से हुआ। उन्होंने मां शारदे की सरस्वती वन्दना प्रस्तुत की। चालीस से अधिक रचनाकारों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सुनीता ममगोई, जलेश्वरी वस्त्रकार, अनुराग उपाध्याय, जनकवि सुखराम शर्मा, रमेश चन्द्र, पुष्पराज धीमान, अनीता श्रीवास्तव, महेन्द्र प्रताप पाण्डेय,कुमार अवधेश विद्यार्थी,रामजीलाल वर्मा, डा० संजुला सिंह, वैद्य विद्या सागर पंचारिया, अतुल कुमार शर्मा, शिवकुमार दाधीच,जुगल किशोर पुरोहित आदि कवियों के अलावा बहुत अच्छे रचनाकारों ने काव्यपाठ किया। मंच पर विराजमान साहित्य सोम संगम मंच सीतापुर के संरक्षक सोमेश तिवारी ने अपनी कविता से रचनाकारों को उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि न इधर की बात लिखो,न उधर की बात लिखो
शायर हो तो लिखो अपने हिन्दुस्तान के ऊपर। केन्द्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष आदरणीय मनोज उरई ने गागर में सागर भरने का काम करते हुए कविता सुनाई। अन्त में आदरणीय शान्ति राणा जी और पुष्पा जी ने अपनी-अपनी कविता सुनाकर एक नया सन्देश देश के नाम दिया।
संचालन दिनेश दत्त पाठक वाराणसी और ओमप्रकाश मिर्जापुरी ने संयुक्त रूप से किया।



