उत्कृष्ट विद्वान पंडित राम दरश मिश्र एवं डॉ उपेन्द्र प्रसाद को समर्पित रही देवदीप साहित्य संगम की गोष्ठी
नन्दलाल मणि त्रिपाठी कार्यकारी सम्पादक

गोरखपुर। देव दीप साहित्य संगम के तत्वावधान में नियमित मासिक काव्य गोष्ठी उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के महान साहित्यकार एवं उत्कृष्ट विद्वान पंडित राम दरश मिश्र एवं डॉ उपेन्द्र प्रसाद को समर्पित आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता चंद्रप्रकाश वर्मा अकिंचन ने की। जबकि मुख्य अथिति बहार गोरखपुरी एवं विशिष्ठ अथिति प्रतिमा यादव पंखुड़ी, अरविन्द शर्मा,एवं कृष्णा कुमार श्रीवास्तव रहे।

गोष्ठी का शुभारम्भ अध्यक्ष,मुख्य अथिति, विशिष्ट अतिथियों द्वारा वीणा पाणी क़ो माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। गोष्ठी मे अभय श्रीवास्तव, बिंदु चौहान,दयानन्द त्रिपाठी व्याकुल, दानिका प्रसाद इंजीनियर, छेदी लाल वर्मा रहबर,राजेश मृदुल, मेहदावल, दीपक सैनी बांसगांव जगदीश खेतान कप्तान गंज दीपक सैनी, ब्रह्मनाथ पाण्डेय मधुर, प्रेम चंद्र निगम, प्रेम लता सिंह, अजित यादव, डॉ एस के विश्वकर्मा, सूरज राम आदित्य, राघवेंद्र मिश्र,अजित प्रताप सिंह जी,नन्दलाल मणि त्रिपाठी व दिनेश गोरखपुरी ने अपनी प्रस्तुतियों से गोष्ठी क़ो गौरवान्वित करते हुए चार चाँद लगाते हुए साहित्य के शिखर क़ो परिभाषित करते हुए गोष्ठी क़ो नई ऊँचाई पर प्रतिष्ठापित किया। सर्वोत्तम आकर्षक प्रभावी संचालन से नंदकुमार त्रिपाठी नन्द जी ने गोष्ठी क़ो साहित्यिक महिमा से सत्यार्थ स्वरूप मे मंडित कर गोष्ठी क़ो अतुलनीय अनुरकरणीय बनाया। श्रोताओं के रूप मे जय प्रकाश गुप्ता, जितेंद्र यादव, अर्चना पाण्डेय जी, प्रेम लता सिंह आदि ने साहित्यकारों, रचनाकार कवियों का उत्साह वर्धन किया।
अन्त में पटल के अध्यक्ष दिनेश गोरखपुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं गोष्ठी के समापन के बाद उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के महान साहित्यकार डॉ उपेन्द्र एवं राम दरश मिश्र को दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया इसी के साथ गोष्ठी का समापन भी किया गया।




