वैश्विक पत्रिका प्रज्ञान विश्व का लोकार्पण 19 को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में


नई दिल्ली- भारत की वैश्विक साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय की बहुराष्ट्रीय/ गैर व्यावसायिक/ साहित्य पत्रिका प्रज्ञान विश्वम के लब्धप्रतिष्ठ डॉ प्रवीण शर्मा के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केन्द्रित ताज़ा प्रकाशित विशेषांक का भव्य लोकार्पण आगामी 19 नवंबर को प्रातः 10.30 बजे रायसीना रोड स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रतिष्ठित शिक्षाविद् एवं समाज सेवी पद्मश्री डॉ. संत राम देशवाल तथा अध्यक्षता जर्मनी के विशिष्ट मैक्समूलर एवार्ड से अलंकृत साहित्यकार/पत्रकार पंडित सुरेश नीरव करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में दैनिक हिंद आत्मा के प्रधान संपादक अशोक कौशिक, दि ग्राम टुंडे के संपादक डॉ शिवेश्वर दत्त पाण्डेय तथा इटावा टाइम्स के प्रधान संपादक अतुल वी.एन चतुर्वेदी को आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर राजधानी के जिन साहित्यानुरागियों को आमंत्रित किया गया है उनमें विनीता टंडन, मधु मिश्रा,डा.राजकला देशवाल, डा. मीनाक्षी पांडे , वीणा अग्रवाल , विनय कुमार उमंग सरीन, बी पी दहिया ,डा. चंद्र मणि ,डा. कविता प्रभा ,श्री मती गीतिका उनियाल, राम किशन शर्मा, ऋषि कुमार शर्मा, अरुण पासवान प्रदीप भट्ट ,श्रीमती मोहिनी पांडे,डा. सुनीला नारंग मदन साहनी, प्रगति शर्मा सुधीर शर्मा तथा कुमार सुबोध के नाम उल्लेखनीय हैं।




