युगल कवि अशोक गोयल बीना गोयल प्रभु श्री रामजी की पावन नगरी अयोध्याधाम में कई संस्थाओ द्वारा भव्य सम्मानों से अलंकृत किये गए

युगल कवि ,वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल “चक्रवर्ती “कवयित्री बीना गोयल 25 नवंबर 2025 को अयोध्याधाम में विराट सभागार में भव्य सम्मानों से कई संस्थाओ द्वारा अलंकृत किए गए पिलखुवा नगर के लिए यह बड़े ही गौरव को बात है।ये सभी सम्मान साहित्य के प्रति निः स्वार्थ भाव से समर्पण, हिंदी साहित्य के प्रति निश्चल भाव व अनेक हिंदी साहित्य के संगठनों के माध्यम से हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने में किए गए उनके सार्थक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। साहित्य जगत में उनके कार्य अन्य रचनाकारों के लिए अनुकरणीय हैं। हिंदी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाने के लिए गोयल जी ने स्व खून से लिखित पत्र प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति को प्रेषित किए।हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने के लिए राष्ट्रीय प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा,हिंदी साहित्य भारती,हिंदी साहित्य परिषद ,श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम,संस्कारभारती,आजाद सेवा समिति,भारत माता अभिनंदन संगठन आदि अनेक संगठनों के साथ हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा दिलाने में संघर्षरत हैं ।गौरतलब है कि गोयल जी को पूर्व में भी लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस,गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस,लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डस,इंटरनेशनल पोएट्री अवार्ड के अतिरिक्त अनेक नेशनल अवार्डों से भी अलंकृत किया जा चुके हैं। गोयल जी के साहसिक कार्यों व साहित्य के प्रति समर्पण भावना को देख अनेक संगठनों ने उनको सम्मानित करने का फैसला लिया ।उनको अयोध्या धाम में निम्न संस्थाओं अग्रलिखित सम्मानों से भव्य रूप से सम्मानित किया ।
1.*विश्व संभ्रांत समाज के विश्व संरक्षक द्वारा*राष्ट्रीय युग कवि रत्न सम्मान 2025**
2.*भारत माता अभिनंदन संगठन अम्बेडकर नगर द्वारा*
**युगल कवि राष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान 2025**
3.श्री राम राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था अयोध्याधाम द्वारा
**युगल कवि लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड**
4.श्री ब्रजराज काव्य कला संघ प्रयागराज
**सर्वश्रेष्ठ युगल कवि सम्मान**
5विश्व संभ्रांत समाज द्वारा विश्व संभ्रांत समाज के कार्यक्रम में_
**विशिष्ट अतिथि सम्मान**से अलंकृत किया गया।गौरतलब है कि विश्व संभ्रांत समाज द्वारा कवि अशोक गोयल को”चक्रवर्ती” उप नाम से विभूषित कर कहा गया कि गोयल जी को विश्व संभ्रांत समाज का राष्ट्रीय महासचिव (साहित्यिक एवं आध्यात्मिक )पाकर हम गौरव का अनुभव कर रहे हैं हम उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की प्रभु से कामना करते हैं।प्रभु गोयल जी को साहित्य जगत में नित नई ऊंचाइया प्रदान कर साहित्य व सामाजिक क्षेत्र में देश का नाम रोशन करें ऐसाआशीर्वाद प्रदान करें।




