छत्तीसगढ़

आईसीएआई रायपुर ब्रांच सिकासा द्वारा क्रिस्टल हाउस इंडिया लर्निंग सेंटर में करियर काउंसलिंग

 

रायपुर।आईसीएआई रायपुर ब्रांच सिकासा द्वारा नया रायपुर, अटल नगर स्थित क्रिस्टल हाउस इंडिया लर्निंग सेंटर में 8 से 11 कक्षा के छात्रों के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया। इस सत्र का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनके भविष्य के करियर विकल्पों के बारे में मार्गदर्शन प्रदान करना था।

इस अवसर पर छात्रों को चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए)  प्रोफेशन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने छात्रों को बताया कि सीए बनने के लिए किन योग्यता, कौशल और तैयारी की आवश्यकता होती है और इस पेशे में अवसरों और चुनौतियों के बारे में भी समझाया गया।
क्रिस्टल हाउस इंडिया लर्निंग सेंटर की प्रिन्सिपल डॉ प्रिया श्रीवास्तव ने बताया कि क्रिस्टल हाउस इंडिया एक परिवर्तनकारी शैक्षणिक पहल है जो गरीबी रेखा से नीचे के वंचित बच्चों की पढ़ाई के लिए समर्पित है। यह संस्था उन्हें निःशुल्क समग्र शिक्षा, व्यापक सहयोग और स्कूली शिक्षा के बाद भी सहायता प्रदान करती हैं।

विषय विशेषज्ञ ने बताया कि इस सत्र का उद्देश्य छात्रों को उनके रुचि और क्षमता के अनुसार सही करियर विकल्प चुनने में मदद करना है। इस तरह के सत्र उन्हें भविष्य के लिए जागरूक और प्रेरित बनाते हैं। कॉमर्स में करियर के मार्ग. स्कूल के बाद के प्रोफेशनल कोर्स, उभरते अवसर, कौशल विकास,चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की यात्रा,इस क्षेत्र में उपलब्ध करियर अवसर आदि विषयों पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया l इस सत्र में छात्रों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने सवालों के जवाब भी प्राप्त किए। इस दौरान सीए रश्मि वर्मा वाइस चेयरमैन ,सीए ऋषिकेश यादव सिकासा चेयरमैन, सीए संस्कार अग्रवाल ट्रेजरार सहित सिकासा मैनेजमेंट के सदस्य मौजूद थे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!