पंजाबयूपी

डॉ. विद्या सागर उपाध्याय को मिला पंजाब कला साहित्य अकादमी का सर्वोच्च पुरस्कार

जालन्धर/बलिया। पंजाब कला साहित्य अकादमी, जालन्धर के 29वें वार्षिक अकादमी पुरस्कार समारोह प्रेस क्लब जालन्धर पंजाब में भारत के प्रख्यात दार्शनिक, अंतरराष्ट्रीय वक्ता और अनेक मौलिक दार्शनिक कृतियों के लेखक डॉ. विद्या सागर उपाध्याय को अकादमी का सर्वोच्च सम्मान प्रदान किया गया। भारतीय ज्ञान-परंपरा और दर्शन के वैश्विक प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान दिया गया। मनोरंजन कालिया माननीय पूर्व मंत्री पंजाब सरकार व विख्यात साहित्यकार, ठाकुर सत्य प्रकाश सिंह कुशल लेखक व पूर्व मंत्री हिमाचल प्रदेश, श्री अर्पित शुक्ला पुलिस महानिदेशक पंजाब सरकार, अमित शर्मा रेजिडेंट एडिटर दैनिक जागरण पंजाब, सतनाम सिंह मानक एग्जीक्यूटिव एडिटर रोजाना अजित, सिमर सदोष अध्यक्ष पंजाब कला साहित्य अकादमी, हरप्रीत सिंह सीईओ पीटीसी न्यूज, जर्मन नागरिक ईश दीप कौन, फ्लोरिडा अमेरिका से , नेपाल से श्रीमती रेखा राय सहित भारत के लगभग सभी प्रांतों से विज्ञजन उपस्थित रहे। अकादमी के अध्यक्ष निदेशक तथा सम्मानित अतिथिगण ने संयुक्त रूप से हिमाचल की टोपी, पंजाबी साफा, मफलर, मेडल, स्मृति चिह्न, प्रतीक चिह्न, प्रशस्ति पत्र और श्रीफल प्रदान किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने डॉ. उपाध्याय के शोध, उनकी ग्रंथरचना और भारतीय दर्शन की पुनर्स्थापना में उनके योगदान की सराहना की। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. उपाध्याय ने कहा, “यह पुरस्कार भारतीय दर्शन और हमारी अनादि ज्ञान-परंपरा की प्रतिष्ठा का प्रतीक है। मैं इसे देश की युवा पीढ़ी को समर्पित करता हूँ, जो सत्य, न्याय और विवेकपूर्ण चिंतन से भविष्य का निर्माण करेगी।” सम्मान की खबर मिलते ही बलिया व आस-पास के क्षेत्रों में हर्ष की लहर दौड़ गई। उमाशंकर राम, रामदरश यादव ‘क्रान्ति’, आलोक शुक्ला, नन्द जी नन्दा, आदित्य कुमार अंशु, आकाश तिवारी, संजय जायसवाल, बड़ेलाल यादव, करन सिंह, राजमंगल भारती प्रमोद गुप्ता, वीरेन्द्र प्रताप यादव सहित अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों व बुद्धिजीवियों ने डॉ. उपाध्याय को बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!