साहित्य

फायकू नव वर्ष

दुर्गेश मोहन

नव वर्ष में अद्भुत
समाचार है ताजा
तुम्हारे लिए।
सारी दुनिया रहे हर्षित
सभी गाए गुणगान
तुम्हारे लिए ।
नव वर्ष हो खुशहाल
इंसान हो प्रेरित
तुम्हारे लिए ।
भाईचारे का देता पैगाम
यह करता आनंदित
तुम्हारे लिए ।
दुनिया में हो चर्चाएं
मनोरंजन और ज्ञान
तुम्हारे लिए।
नव वर्ष प्यार बढ़ाए
श्रेष्ठता का मापक
तुम्हारे लिए।
जन_जन देता शिक्षा
प्यार का संदेश
तुम्हारे लिए।
इसमें बढ़े प्यार_ अपनापन

मित्रता को बढ़ाए
तुम्हारे लिए।
इसमें खाते लज़ीज़ व्यंजन
मन होता तृप्त
तुम्हारे लिए।
नव वर्ष की गाथा
अद्भुत है अनुकरणीय
तुम्हारे लिए।
दुर्गेश मोहन
बिहटा, पटना (बिहार)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!