
आग पानी में लगाने से क्या फायदा
दोस्त दुश्मनी बढ़ाने से क्या फायदा!!
एक ही शहर है एक ही गांँव है
बस्तियां यूँ जलाने से क्या फायदा!!
चाहे हिंदू कहो या कहो मुसलमान
आग नफ़रती लगाने से क्या फायदा!!
हिंदू,मुस्लिम,सिख,इसाई,
एक मुल्क अपना वतन,
धर्म की यूंँ लड़ाई से क्या फायदा!!
धर्म की आड़ में ना लड़ो मुल्क में
बात आगे बढ़ाने से क्या फायदा!!
मजहबी फसाद से मुल्क बटते रहे
हरकतें ऐसी बढ़ाने से क्या फायदा!!
नाज़ करते हैं हम अपने हिंदुस्तान पर
नारे नफ़रत के लगाने से क्या फायदा!!
आग पानी में लगाने से क्या फायदा
दोस्त दुश्मनी बढ़ाने से क्या फायदा!!
स्वरचित- राजीव त्रिपाठी
उदयपुर राजस्थान




