नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया द्वारा डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ को सम्मानित किया गया

देवरिया। नागरी प्रचारिणी सभा देवरिया की विशेष काव्य सभा का दीप प्रज्वलित संग हुए माँ सरस्वती की वंदना करते उदघाटन हुआ ।इस अवसर पर नागरी संदर्शिका पत्रिका के सातवें अंक का विमोचन विशिष्ट मंचासीन लोगों द्वारा किया गया ।
सुप्रसिद्ध साहित्यकार पत्रकार कवि डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ का विशेष सम्मान माल्यार्पण संग उत्तरीय ओढ़ाते और सभा की महत्वपूर्ण कृति नागरी काव्य देहरी (नागरी ग्रंथ माला पुष्प -२) भेंट करते हुए नागरी प्रचारिणी सभा द्वारा किया गया ।
वाराणसी से पधारे मुख्य अतिथि डॉ.अपूर्व नारायण तिवारी ‘बनारसी बाबू’ राष्ट्रीय समन्वयक विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने हायकू कविता
‘ मीठ हौ बोली / भाखा इ सबरी हौ / भोजपुरी हौ ‘ सुनाते हुए कहा कि लोकभाषा और मातृभाषा में रचा गया काव्य ह्रदय से सृजित होता है ।
सभा की अध्यक्षता कर रहे विश्व भोजपुरी सम्मेलन के अन्तर्राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुधाकर तिवारी ने कहा कि कविता अनुपस्थित कि उपस्थिति है ।
गीतकार महेश सिं
ह दीपक ने सुनाया पियार बाजार में नीलाम करब त बदनाम हो जाइ ।
नित्यानंद आनन्द ने सुनाया भोजपुरी सान ह आपन,माईभाषा हौ आपन । अंजलि अरोड़ा खुशबू ने गजल गाया- हम इश्क वाले इश्क से बेजार नहीं, जर्रा ए आसमां के तलबगार भी नहीं ।
पार्वती देवी गौरा ने अवध नगरिया से वर दुलहा सुनु रे सखियां विवाह गीत सुनाया ।
क्षमा श्रीवास्तव ने छोड़ बाबुल का आंगन पराई हुई,जाने कैसी ये विदाई हुई गीत के द्वारा एक बेटी की पीड़ा को उकेरा ।
प्रार्थना राय ने गाया ‘ वो प्यार की लौ फिर से जलानी है, बीती हुई हर बात दिल से सुनानी है ‘ ।
भोजपुरी गीतकार सौदागर सिंह ने कल ना परेला धीर नाही धरे मनवा सपनवा मोरा भइले परदेशिया हो राम लोक धुन रचित गीत सुनाया ।
काव्य गोष्ठी में सरोज कुमार पाण्डेय, इन्द्र कुमार दीक्षित,शिखा गौड़ , प्रवीण मणि त्रिपाठी, उमेश चन्द्र तिवारी, कौशल किशोर मणि, रविनंदन सैनी, कीर्ति त्रिपाठी, भूपेन्द्र राय गंवार, श्वेता राय, रामेश्वर तिवारी राजन, अचल पुलस्तेय,वंदना मिश्रा, विकास तिवारी,रानी दुर्गावती, योगेन्द्र पांडेय,लालता प्रसाद चौधरी आदि कवियों ने अपनी मनोहारी रचनाएं प्रस्तुत कीं ।
स्वागत सभाध्यक्ष जयनाथ मणि त्रिपाठी ने एवं आभार मंत्री डा. अनिल कुमार त्रिपाठी ने किया ।
इस अवसर पर ऋषिकेश मिश्र, जगदीश उपाध्याय, डॉ सौरभ गोपाल कृष्ण सिंह रामू, डा. सौरभ श्रीवास्तव, रंजीता श्रीवास्तव, कृष्ण गोपाल यादव, अमित मिश्र पहाड़ी, परमहंस चौरसिया, श्वेतांक मणि त्रिपाठी, रजनीश गोरे, ब्रजेश पांडेय, सुनीता राय, योगेन्द्र पांडेय आदि गणमान्य उपस्थित थे ।