
नव वर्ष आया देखो,
खुशियां क्या लाया देखो,
नए साल की बधाई,
सभी मिल दे रहे।
इत उत मिल रही,
शुभकामनाएं प्यारी,
नव वर्ष की मिठाई,
दोनों हाथ ले रहे।
मगन हुआ है मन,
देख साल आगमन,
न्यू ईयर पर सब,
हँसी खुशी से रहे।
छूटा हुआ हर काम,
पूरा होगा अविराम,
इस नए साल पर,
सभी प्रण ले रहे।
डॉ. कृष्ण कान्त मिश्र
आजमगढ़ उ०प्र०




