बिहार

पटना की डा. अणिमा श्रीवास्तव ‘अतरराष्ट्रीय सम्मान’

पटना (बिहार): खगौल पटना की युवा कवयित्री/शिक्षिका डॉ अणिमा श्रीवास्तव को ‘अंतरराष्ट्रीय सम्मान’ से सम्मानित किया गया है। डॉ अणिमा को यह सम्मान बोधगया में आयोजित तीन दिवसीय आचार्यकुल अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एवं काव्य महाकुंभ में आचार्यकुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य धर्मेन्द्र, सेवानिवृति जज के. वीरा स्वामी हैदराबाद, वरिष्ठ कवयित्री उषा किरण मुजफ्फरपुर ने अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और स्मृति चिन्ह देकर किया।
इसके पूर्व भी नामचीन संस्थाओं द्वारा डा.अणिमा को सम्मानित किया जा चुका है। जिनमे “काव्य गौरव सम्मान”, “एकजुट सम्मान”, “मातृ सम्मान”, सुमित्रानंदन पंत सम्मान 2024, टीजीटी हिंदी सेवी सम्मान 2024, प्रेमचंद स्मृति सम्मान, हिंदी सेवी सम्मान आदि प्रमुख हैं। ज्ञातव्य है कि खगौल निवासी डॉ अणिमा श्रीवास्तव के माता-पिता ( श्रीमती कुमारी बिंदु- पांडे उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ) भी शिक्षक थे। डॉ अणिमा 500 से भी अधिक रचनाएं लिख चुकी हैं।इनकी रचनाएं देश विदेश की विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं और आनलाइन आफलाइन, प्रसार भारती और दूरदर्शन के साहित्यिक आयोजनों में इनकी सक्रियता को विशिष्ट पहचान मिल रही है।
डा. अणिमा श्रीवास्तव को सम्मानित किए जाने पर वरिष्ठ कवि/ साहित्यकार सुधीर श्रीवास्तव (गोण्डा), शिवनाथ सिंह शिव, इंद्रेश भदौरिया, निवेदिता सिन्हा, अभय श्रीवास्तव, वंदना सूर्यवंशी, राम-लखन वर्मा, डा. कंचन सिंह सहित परिवार, सगे संबंधियों, अनेक साहित्यिक मनीषियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाइयां शुभकामनाएं आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!