E-PaperUncategorizedखेल

दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में करिश्मा ओवरआल चैम्पियन

अहरौला।राजकीय महिला महाविद्यालय समदी में दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। शुक्रवार को आरम्भ हुयी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि प्रो.रमेश कुमार सिंह, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, आजमगढ़ मंडल व विशिष्ट अतिथि रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बेडकर नगर की प्रो. संगीता रहीं। प्राचार्य प्रो. महेन्द्र प्रकाश ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्राओं को खेल भावना से प्रतियोगिता में प्रतिभाग लेने हेतु प्रेरित किया और कहा कि मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य के लिए खेल को जीवन शैली का हिस्सा बना लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि प्रो. संगीता ने प्रतियोगिताओं का आरम्भ सौ मीटर दौड़ के लिए फीता काट कर किया। उन्होंने कहा कि महिलायें आज खेल के क्षेत्र में वैश्विक स्तर अपनी पहचान बना रही हैं। इंडोर खेल के फाइनल शतरंज में वैष्णवी ने कविता व कैरम में अनुपम ने रेनु को हराया वही डबल्स में आकृति की टीम विजयी रही। जिन्हे मुख्य अतिथि द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। सौ मीटर में प्रीति निषाद, गरिमा व करिश्मा ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया जिन्हे प्रो. संगीता द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। पहले दिन सौ मीटर के साथ दो सौ मीटर दौड़, भाला, डिस्कस, गोला प्रक्षेपण की प्रतियोगिता संपन्न हुयी। जिसमें मानसी, अदिति, उजाला ने दो सौ मीटर, भाला में अदिति, करिश्मा, महिमा डिस्कस में करिश्मा, ज्योति, आकृति और गोला प्रक्षेपण में आकृति, करिश्मा, अदिति ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन कबड्डी लीग, ऊँची एवं लम्बी कूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। कबड्डी में पराक्रम टीम ने तेजस को हराया। ऊँची कूद में लक्ष्मी, किरन, रंजना व लम्बी कूद में रंजना, किरन, उजाला ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सभी प्रतिभागियों को सहायक निदेशक, उच्च शिक्षा उत्तर प्रदेश डा. यस के यस पाण्डेय के साथ प्राचार्य ने शील्ड, मैडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर करिश्मा निषाद ने ओवरआल चैम्पियन का खिताब हासिल किया। क्रीड़ा परिषद् प्रभारी अनिल कुमार तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रतियोगिताओं का संचालन डा. राकेश, डा. जमालुद्दीन, डा. प्रज्ञानन्द, डा. प्राणनाथ सिंह , कंचन यादव व डा. दिलीप कुमार ने किया। इस दौरान प्रतिभागी छात्राओं के साथ कार्यालय कर्मचारी अदिति सिंह, शोभनाथ, आशा, संतोष व हरेन्द्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!