समाधान दिवस पर नही पहुंच रहे जिम्मेदार अधिकारी फरियादीयों के मामलों का नही हो रहा समाधान

अहरौला। बीते कई महीनो से थाना समाधान दिवस पर कोई राजस्व का जिम्मेदार अधिकारी थाने पर नही पहुंचने से फरियादियों के राजस्व संबंधित प्रार्थना पत्र की सुनवाई व समाधान नहीं हो रहा है बताते चलें अहरौला थाने से फूलपुर, बुढ़नपुर, निजामाबाद तहसील के गांव जुड़े हुए हैं तीन तहसीलों के गांव के राजस्व संबंधी मामले अहरौला थाना पर आते हैं लेकिन जब कोई जिम्मेदार राजस्व का अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहा है मात्र राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ही पहुंच रहे हैं ज्यादातर या तो एसआईआर प्रक्रिया में लगे हुए हैं जिससे लंबित राजस्व संबंधी मामले और भी पेचीदा होते जा रहे हैं पुलिस आने वाले प्रार्थना पत्रों को राजस्व विभाग को हस्तांतरित करके अपनी कागजी खाना पूर्ति कर ले रही है। शनिवार को भी थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक नितेश चौबे महिला आरक्षी संध्या सिंह चौहान के द्वारा फरियादियों से प्रार्थनापत्र लेकर समस्या सुनी गई और उसे राजस्व विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया। पीड़ित रोहित पांडेप मतलूबपुर, राजकुमार चौबे गहजी आदि ने बताया कि समाधान दिवस पर समाधान नही मिल रहा।थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया की कुल 13 राजस्व से संबंधित मामले प्राप्त हुए थे जिसमें संबंधित विभाग को हस्तांतरित कर दिया गया है।