आलेख

रचना

नीलम अग्रवाल रत्न

भगवान की सबसे सुंदर रचना है इंसान । और भगवान की इस रचना में हमारा भी नंबर आया ये उस परमपिता परमेश्वर की हम पर बहुत बड़ी कृपा है । तो उस परमेश्वर का आभार प्रकट करना भी आवश्यक है । परमात्मा का आभार प्रकट करने का तरीका बहुत ही सरल है । बस अपनी सोच सही रखें, कोशिश करें कि हमारी वजह से कभी किसी का दिल न दुखे । यदि हम कभी किसी जरूरतमंद के काम आ सकें तो समझ लीजिए भगवान का हम पर बड़ा आशीर्वाद है कि भगवान ने हमें यह मौका दिया । हो सके तो अच्छा बोलें, अच्छा सुनें । जितना संभव हो भगवत नाम का जाप करें । यथासंभव दान, धर्म, यज्ञ आदि करें । चर अचर सभी से प्यार करें, बड़ों का, पूर्वजों का सम्मान करें ।अतिथि सत्कार करें । अपने संस्कार याद रखें तथा बच्चों को सही संस्कार देने की कोशिश करें । कोशिश करें कि यथासंभव अपना दायित्व निभा सकें । जैसा की संतों ने कहा है _
पता नहीं किस वेश में आकर नारायण मिल जायेगा

नीलम अग्रवाल रत्न बैंगलोर
🙏🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!