मध्य प्रदेश

सेवा निवृत्ति पर सम्मान,भावनात्मक संबंध…!

इन्दौर:- 30 जनवरी।


मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इन्दौर के मुख्य अभियंता कामेश श्रीवास्तव जी एवं सिविल विंग के मुख्य अभियंता गिरीश व्यासजी के सेवानिवृत्त होने पर मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन व्दारा अधिकारी व्दय के भावभीने गरिमामय समारोह में एन के यादव झोनल सेक्रेट्री, फेडरेशन इन्दौर ने कहा कि सेवानिवृति पर स्वागत, अभिनंदन समारोह आयोजित करना सम्मान और भावनात्मक संबंध होने का उदाहरण है। इसीलिए इतनी तादाद में अपनी उपस्थिति दर्ज कराना यही भाव प्रकट करता है।
अधिकारी व्दय ने फेडरेशन के अविस्मरणीय सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि भले ही संस्थान से बिदाई हो रही है लेकिन आत्मीयता बरकरार रहेगी।
इस अवसर पर देवास के मकसूद पठान ने इत्र की महक के साथ-साथ पशमीना शॉल से एवं सर्वश्री मदन वर्मा “माणिक” (कवि एवं लेखक), उम्मेदसिंह राजपूत, जे एल जोशी, संजय सकरगाये, वीरेन्द्र मिश्र, सुरेन्द्र पटेल, अंबालाल काले, सतीश पुंडलीक, उमेशसिंह, कैलाश वर्मा, मौनू स्वामी, बुरहानपुर के संजय चौधरी ने पुष्पमालाओं से एवं प्रियंका यादव और स्वाति वक्ते ने पुष्पगुच्छ से अभिनंदन किया।
इसी कड़ी में बसंत श्रीवास्तव, निजसचिव का भी फेडरेशन इन्दौर ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया।

मदन वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता
मप्र विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन इंदौर, मध्यप्रदेश

दिनांक 31.01.2026

समाचार सादर
प्रकाशनार्थ प्रेषित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!