
भारत जन से बनता है मोदी जी,
सेवा से ही पहचाना जाता है मोदी जी।
देश भाषण से नहीं चलता मोदी जी,
जनविश्वास से आगे बढ़ता है मोदी जी।
भारत मंच नहीं, परिवार है मोदी जी,
हर आवाज़ में इसका अधिकार है मोदी जी।
लोकतंत्र की शक्ति जनता है मोदी जी,
यही भारत की सच्ची शान है मोदी जी।
दिनेश पाल सिंह ‘दिव्य’
जनपद संभल उत्तर प्रदेश




