डॉ नवनीता दुबे नूपुर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में मिली मातृभाषा रत्न मानद उपाधि

मंडला शहर की शिक्षिका एवं वरिष्ठ साहित्यकार डॉ नवनीता दुबे नूपुर को नेपाल की राजधानी काठमांडू में शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन नेपाल द्वारा मातृभाषा रत्न सम्मान अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

यह उत्कृष्ट सम्मान उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के शुभ अवसर पर प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नेपाल,भारत सहित पांच देशों की लगभग एक हजार साहित्यिक एवं शैक्षिक प्रतिभाओं को मातृभाषा रत्न मानद उपाधि एवं मातृभाषा गौरव सम्मान से अलंकृत किया गया।
इसी क्रम में डॉ नवनीता दुबे नूपुर को भी उनके उल्लेखनीय लेखन कार्य एवं साहित्य के प्रति उत्कृष्ट सेवा योगदान हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
डॉ नवनीता दुबे नूपुर का एक काव्य संकलन सन2013में एवं लगभग 67 साझा संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं।
इनके द्वारा समसामयिक विषयों पर विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में गीत ,आलेख ,लघुकथाएं एवं छंदात्मक अभिव्यक्ति प्रकाशित होती रहती है।
आकाशवाणी से भी इनकी रचनाओं का प्रसारण होता रहता है। ये
अनेक संस्थाओं से जुड़ी एवं अखिल भारतीय साहित्य परिषद की पूर्व अध्यक्ष एवं काशी अखिल भारतीय कवि कलाकार लेखक महिला शाखा की प्रदेश संयोजिका का दायित्व भी निभा रही हैं।
अनेक मंचीय प्रस्तुतियों के साथ साथ लगभग हजार से भी अधिक डिजिटल सम्मान प्राप्त हुए हैं।
एक पुस्तक का संपादन कार्य में भी सहभागिता रही है।
नेपाल में सम्मान प्राप्त होने पर इनके परिजनों,मित्रों एवं शुभचिंतकों ने डॉ नवनीता को बधाई दी।




