
रुद्रपुर (देवरिया)। कस्बे के इमामबाड़ा चौराहा स्थित मंगलम मैरिज हॉल में रविवार को श्रीविश्वकर्मा गौरव सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्राचीन विश्वकर्मा मंदिर समिति एवं भगवान श्री विश्वकर्मा मंदिर समिति के तत्वावधान में हुआ।

समारोह के मुख्य अतिथि पीपगंज नगर पंचायत के नगर अध्यक्ष लक्ष्मण विश्वकर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीनिवास विश्वकर्मा ने की। मुख्य अतिथि लक्ष्मण विश्वकर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा अध्ययन से प्राप्त होती है और जितना अधिक परिश्रम किया जाता है, उतनी ही सफलता प्राप्त होती है। उन्होंने मेधावी छात्रों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी और कहा कि परिश्रम ही सफलता की सच्ची कुंजी है। कार्यक्रम को चंद्रदेव विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, शिवनारायण ठठेरा, शिवानंद विश्वकर्मा, मुकेश विश्वकर्मा, तारकेश्वर विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. एस.एन. विश्वकर्मा, त्रिपुणायक विश्वकर्मा, डॉ. चंदन विश्वकर्मा, पीएन विश्वकर्मा, चिंतामणि शर्मा, दीपक वर्मा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन रामेश्वर विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एवं अध्यक्षीय उद्बोधन श्रीनिवास विश्वकर्मा ने दिया।


