
आओ मिलकर हम सब गाएँ,
प्रकृति की महत्ता बतलाएं ।
हरे-भरे यह पेड़ हमारे,
हरीतिमा फैलाते सारे ।
भोजन ,छाया,ईधन दाता,
मनुज के प्राण वायु प्रदाता ।
प्रदूषण से दूरी बनाएँ,
तभी हम स्वच्छ हवा पाएँ।
जीवन को खुशहाल बनाए,
रोज़ हम एक पौधा लगाए।
सुन धरती मैया की पुकार,
करो प्रकृति से सच्चा प्यार।
हरियाली है जीवन आधार,
नष्ट ना हो सुन्दर संसार ।
प्लास्टिक का करें बहिष्कार,
तब होगा धरती का उद्धार।
प्रकृति तंत्र का करो सम्मान,
तभी बढ़ेगी देश की शान।
डॉ स्वाति पांडेय प्रीत
राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी
साहित्य साधक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थान लखनऊ
लखीमपुर खीरी
उत्तरप्रदेश




