साहित्य समाचार

संगीत और साहित्य का मधुर समन्वय डा. अणिमा ने पचास शिक्षकों के नाम के साथ किया कविता सृजन

सुधीर श्रीवास्तव

पटना/ राजगीर (बिहार)::बुद्ध, महावीर की पुण्यभूमि राजगीर स्थिति पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय राजगीर में दो दिवसीय संगीत शिक्षकों की कार्यशाला में 31.01.26 की संध्या को संपन्न ‘सुर संगम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमें नालंदा के एस. डी.एम सूर्यप्रकाश गुप्ता सहित कई संगीत और साहित्य का मधुर समन्वय अतिथियों के साथ साथ केंद्रीय विद्यालय संगठन,पटना संभाग के उपायुक्त अनुराग भटनागर, सहायक आयुक्त पूर्णेन्दु मंडल, प्रशासनिक अधिकारी भीम सिंह, आई. बी लाल , प्राचार्य विवेक किशोर सहित पटना संभाग के पचास संगीत शिक्षकों का महाकुंभ लगा था।एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों ने जहाँ सबका मन मोह लिया वहीं केंद्रीय विद्यालय, आरा की संगीत शिक्षिका डॉ अणिमा श्रीवास्तव ने वहां उपस्थित गणमान्य अतिथियों के साथ वहां उपस्थित सभी संगीत शिक्षकों के नाम को जोड़कर एक अप्रतिम कविता की रचना कर एक बार फिर आशुकवि अणिमा ने अपनी रचनाशक्ति का सुंदर परिचय दिया है।
ज्ञातव्य है कि डॉ अणिमा की कविताएं न केवल प्रतिष्ठित राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो रही हैं, वरन् आकाशवाणी, दूरदर्शन से भी इनकी कविताओं का वाचन हो रहा है।उनकी अनूठी कविता को सुनकर श्रोतागण बहुत आनंदित हुए।उनकी इस विशेष कविता को सहायक आयुक्त पूर्णेन्दु मंडल, भीम सिंह एवं अन्य गणमान्य अधिकारियों ने जमकर सराहना की। सभी संगीत शिक्षकों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए बधाइयां शुभकामनाएं दी। केंद्रीय विद्यालय, आरा के प्राचार्य मोo शाहनवाज अहमद और विद्यालय के सहयोगियों श्रीमती वंदना पाठक, प्रतिमा दत्त, अरुणा पाठक, मधुमिता मित्रा, शुभ कृति त्रिपाठी, स्नेहलता, निधि मिश्रा, सुनिधि, अरुणिमा, सरिता दास, अंजनी, अंतरा,राम प्रसाद (प्रसिद्ध तबला वादक), सहित सभी संगीत शिक्षकों के साथ गोण्डा (उ.प्र.) के वरिष्ठ कवि/साहित्यिकार यमराज मित्र सुधीर श्रीवास्तव ने भी डा. अणिमा को बधाइयां शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।डॉ अणिमा ने इसे माँ शारदे की कृपा मानते हुए सभी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!