हरियाणा

सनशाइन ऑफ़ इंडिया ने चलाया जागरूकता अभियान बाल विवाह मुक्त हो भारत

महिला बाल विकास कल्याण विभाग को समर्पित कार्यक्रम

हिसार।गणतंत्र दिवस के अवसर पर सनशाइन ऑफ़ इंडिया द्वारा महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग की पहल को आगे बढ़ाते हुए “बाल विवाह मुक्त हो भारत” विषय पर एक राष्ट्रीय स्तर का जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सनशाइन ऑफ़ इंडिया की संस्थापिका श्रीमती रेखा हिसार के नेतृत्व में किया गया।

इस अभियान में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, कर्नाटक, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड तथा केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली एवं चंडीगढ़ से जुड़े समाज के विभिन्न वर्गों के सम्मानित नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि वे बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगे, अपने परिवार, पड़ोस और समुदाय में किसी भी बालिका का बाल विवाह नहीं होने देंगे तथा बाल विवाह के किसी भी प्रयास की सूचना पंचायत एवं सरकार को देंगे। साथ ही सभी बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए निरंतर आवाज उठाने का संकल्प भी लिया गया।
संकल्प लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संकल्प पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, ताकि वे इस सामाजिक जिम्मेदारी को सदैव स्मरण रखते हुए समाज में जागरूकता फैलाते रहें।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि बाल विवाह की सूचना महिला एवं बाल विकास कल्याण विभाग के कार्यालय या महिला बाल संरक्षण अधिकारी को दी जा सकती है, जहाँ सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाती है।
इस जागरूकता अभियान में व्यवसायी, प्रोफेसर, डॉक्टर, अधिवक्ता, समाज सुधारक, लेखक तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थापिका श्रीमती रेखा ने अभियान में सहभागी सभी सम्मानित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनसे इस जागरूकता अभियान को एक जलती हुई मशाल की तरह निरंतर प्रज्ज्वलित रखते हुए आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता पर सभी प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!