
अहरौला।शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया समाधान दिवस में समाधान पाने के लिए बड़ी संख्या में फरियादी राजस्व मामला के निपटारे के लिए थाने पहुंचे थे लेकिन मौके पर कोई सक्षम राजस्व अधिकारी ही नहीं पहुंचा था बताते चलें अहरौला थाना से बूढनपुर सहित फूलपुर, निजामाबाद तहसीलों के कई गांव थाना से जुड़े हुए हैं वही मौके पर एक दो राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ही पहुंचे थे जिससे फरियादियों को ज्यादातर निराशा ही हाथ लगी।
थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया थाना समाधान दिवस में कुल 18 मामले राजस्व से संबंधित आए थे जिसमें से चार का स्थलीय समाधान कर दिया गया 14 मामलों को संबंधित विभागों को और संबंधित तहसीलों को हस्तांतरित किया गया है।


