चैत्र नवरात्र पर फायकू

1- चैत्र नवरात्र आई माता,
करबद्ध नमन माता,
तुम्हारे लिए।
2- सजा है सारा संसार,
हे माता रानी,
तुम्हारे लिए।
3- अर्पित करता हूं पुष्प,
हे माता रानी,
तुम्हारे लिए।
4- माता मां सी प्यारी,
सुनती बात सारी,
तुम्हारे लिए।
5- सबने ने रक्खा व्रत,
हे माता रानी,
तुम्हारे लिए।
6- बहुत स्वादिष्ट भोग बनवाया,
हे माता रानी,
तुम्हारे लिए।
7- माता का रूप निराला,
दर्शन जरूरी है,
तुम्हारे लिए।
8-होंगी कुछ मनोकामनाएं पूरी,
मांगना जरूरी है,
तुम्हारे लिए।
9- मनोरथ भी होंगे पूरे,
प्रयास जरूरी है,
तुम्हारे लिए।
10- वो माता हम बालक,
लायी वो वरदान,
तुम्हारे लिए।
11- एक बार जयकारा लगाओ,
प्रसन्न होंगी माता,
तुम्हारे लिए।
12- नौ दिन नौ रूप,
कुछ उद्देश्य है,
तुम्हारे लिए।
13- त्योहारों और अवकाश है,
नौकरी पेशा वालों,
तुम्हारे लिए।
14- भक्ति शक्ति योग है,
हे भक्त जनों,
तुम्हारे लिए।
15- बहुत ऊर्जावान माह है,
सारे भाईयों बहनों,
तुम्हारे लिए ।
संजय प्रधान
देहरादून।




