कन्या पाद पूजन में भी मंद-मंद मुस्काते भोले

इन्दौर – गत दिवस बाबाश्री परिसर में पिछले वर्षों की तरह इस बार भी नवरात्र में कन्या पाद पूजन की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन किया गया । 51 कन्याओं के पाद पूजन से शुरू हुआ यह सफर पांचवें वर्ष में 351 कन्याओं तक जा पहुंचा।परिसर में आयोजन प्रमुख जगदीश गोयल ने बताया की इस बार भी इन सभी कन्याओं का भारतीय संस्कृति के अनुसार वंदन किया गया।

प्राथमिक स्तर की शासकीय व निजी विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं के गुलाब की पंखुड़ियों से भरे पानी के थाल में पेर धुलाना, विद्यालय गणवेश, बस्ता,कंपास,पानी बांटल इत्यादि सामग्रीके अलावा चूनर ओढ़ाकर श्रंगार सामग्री व नगद धनराशी देकर भोजन करवाया गया।
30 से अधिक शिक्षक/शिक्षिकाओं को भी शाल श्रीफल देकर मुख्य अतिथि नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश जी विजयवर्गीय नें सम्मानित किया।
शिक्षक कवि कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी नें भीअंतरंग मुलाकात में श्री विजयवर्गीय जी व आयोजन प्रमुख बाबा श्री परिवार के जगदीश गोयल जी को स्वरचित काव्य संग्रह मंद-मंद मुस्काते भोले..की प्रतियां भेंट की।
श्री त्रिपाठी दि ग्राम टुडे
के नियमित स्तंभकार हैं।
कन्या विद्यालय जम्बूर्डी हप्सी व अन्य विद्यालय की छात्राओं नें मंच पर रोचक प्रस्तुतियां दी। समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए चार महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। बाबा श्री परिवार की यह पहल अनुकरणीय है।
निश्चय ही ऐसे आयोजन भारतीय तीज-त्योहार व संस्कृति की नींव मजबूत करते हैं। इति शुभम्।




